बबीना, झांसी
दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बबीना द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के द्रष्टिगत गठित टीम व आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के रोकथाम हेतु सयुक्त अभियान के क्रम में सोमवार को डोंगरी बाँध चमरौआ के किनारे जंगल से 03 जरीकेनो मे 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 अदद भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण (लोहा ड्रम, भपका, पतीला) बरामद हुये व मौके पर 08 टंकियो मे से करीब 4000 क्रिग्रा लहन नष्ट किया गया। इसके अलावा सुखपाल उर्फ बल्लू पुत्र स्व नाहर सिंह, झल्लू सिंह पुत्र चंदन सिंह, भानू प्रताप पुत्र गंदू सिंह निवासी ग्राम चमरौआ थाना बबीना झाँसी मौके से भाग गए।
उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 205/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
दविश देने वाली थाना पुलिस टीम –
1- अरूण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष थाना बबीना झाँसी
2.उ0नि0 संदीप कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बेदौरा थाना बबीना
3.उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी थाना बबीना
4.उ0नि0 सौरभ कुशवाहा थाना बबीना
5.हे0का0 195 आदित्य कुमार थाना बबीना
6. का0 839 कृष्ण मुरारी थाना बबीना
7.का0 790 रामबाबू यादव चौकी बेदौरा बबीना
8.म0का0 1649 नगीना थाना बबीना
दविश देने वाली आबकारी टीम –
1.मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर झाँसी
2.आरक्षी सुशील कुमार आबकारी झाँसी
3.आरक्षी जावेद खान आबकारी झाँसी
4.आरक्षी नजीब अली आबकारी झाँसी