SSP राजेश एस व SP सिटी के कुशल निर्देशन व CO सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बबीना द्वारा गठित टीमो ने अवैध शराब निर्माण,बिक्री के रोकथाम एवं अभियान के क्रम में बुधवार को थाना क्षेत्र कनेरा कबूतरा डेरा खजराहा बुजुर्ग से शेष कुमारी पत्नी विष्णु कबूतरा निवासी दातार नगर परवई थाना रक्सा जिला झाँसी उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के कब्जे से दो जरीकेनो में 50-50 लीटर अवैध कच्ची शराब (कुल 100 लीटर) बरामद हुयी है। मौके से 10 ड्रमों में कुल 2000 किग्रा. लहन नष्ट किया गया है। इसके अलावा फरार अभियुक्ता हुस्ना पत्नी बालिकराम कबूतरा निवासी कबूतरा डेरा पृथ्वीपुर नयाखेड़ा थाना बबीना जिला झाँसी के घर के बाहर बाडे से 03 ड्रमों में करीब 510 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुयी है।
बुधवार को अभियुक्तगणो उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 74/2024 व 75/2024 धारा 60(1) आब.अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है ।
अवैध शराब के डेरे पर दबिश देने वाली पुलिस टीम:-
1.अरूण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष थाना बबीना जिला झाँसी
2.उ0नि0 शिवजीत सिंह चौकी प्रभारी भेल थाना बबीना जिला झाँसी
3.उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी थाना बबीना जिला झाँसी
4.का0 722 सुमित कुमार थाना बबीना जिला झाँसी
5.का0 106 अरविन्द कुमार थाना बबीना जिला झाँसी
6.म0का0 1500 नेहा सारस्वत थाना बबीना जिला झाँसी
7.म0का0 1035 रश्मि चौहान थाना बबीना जिला झाँसी
आबकारी टीम:-
1. आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव क्षेत्र प्रथम झाँसी
2. हे0का0 सूर्यप्रकाश शुक्ला क्षेत्र प्रथम झाँसी
3. का0 जावेद खाँ क्षेत्र प्रथम झाँसी
4. का0 सुशील कुमार क्षेत्र प्रथम झाँसी
5. का0 नजीब अली क्षेत्र प्रथम झाँसी