राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी पर लोहारी टोल प्लाजा पर किसानों ने किया प्रदर्शन भारी संख्या में पहुंचे किसान।
आपको बता दें की भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के द्वारा झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे के लोहारी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन के सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। जिसमें बताया गया कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव यदुवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी सदस्यों के द्वारा पूरे देश में एक साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। तो वही लोहारी टोल प्लाजा पर जिला अध्यक्ष कमलेश लंबरदार की नेतृत्व में किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया गया साथ ही राष्ट्रीय महासचिव के रिहा हो जाने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया। आपको बता दें कि इस दौरान किसानों के प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल टोल प्लाजा पर पहुंच गया तो वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
रिपोर्ट अखिलेश राज