झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पहले दोनों में प्रेम संबंध बने फिर निजी तस्वीरें खींची गई। इसके बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया तो लड़के ने उसकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
दोस्ती प्यार में बदली
मामला यूपी के झांसी जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की और एमपी के शिवपुरी के रहने वाले लड़के में अच्छी दोस्ती थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने। इस दौरान कई बार न्यूड फोटो खींची गईं। ये तस्वीरें लड़के के मोबाइल में थी। उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है।
लड़की की बनाई फर्जी आईडी
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो को वायरल किया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।