डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत में बनाया जा रहा कान्हा गौशाला वन,गरौठा विधायक,सन्त बैदेही बल्लभ महाराज के साथ चेयरमैन ने किया भूमि पूजन।
मोंठ नगर पंचायत में डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत में अन्ना जानवरों के लिए कान्हा वन का निर्माण किया जा रहा है।यह निर्माण हाईवे के नजदीक आमखेरा रोड पर हो रहा है।जिसमें अन्ना जानवरों के लिए कान्हा गौशाला में चरागाह भी बनाया जाएगा।
वही विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि सरकार को हमेशा किसानों की चिन्ता रहती है उसी को देखते हुए इस कान्हा वन का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने कहा आए दिन कई अन्ना जानवर हाईवे पर टकराकर घायल हो जाते है,कही कही यही अन्ना जानवर किसानों के खेतों के नुकसान करते है।इसी को ध्यान में रखते हुए इस कान्हा वन का निर्माण कराया जा रहा है।जिससे बेसहारा घूम रहे गौवंशों को सहारा मिलेगा।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेन्द्र गोसाईं ने अयोध्या से आये महाराज बैदेही बल्लभ,विधयक गरौठा का माला पहनाकर सम्मान किया और वही उन्होंने विधायक का आभार ब्यक्त किया,उन्होंने कहा विधायक के प्रयास के कारण आज यह गौशाला का नगर पंचायत मोंठ में निर्माण किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक व नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।