मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरा में पहाड़ी पर लगे पेड़ से फांसी के फंदे में लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचमपुरा निवासी ऋषभ पटेल उम्र 19 वर्ष पुत्र विनोद पटेल का शव गांव में स्थित पहाड़ी पर एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी के बाद मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।घटना के संबंध में मृतक ऋषभ पटेल के पिता विनोद पटेल ने बताया कि गांव की कुछ दिन पहले गांव के कुछ लड़कों के साथ उनके बेटे का विवाद हो गया था। लेकिन विवाद को शांत कर कर दिया गया था। वही मृतक के पिता के द्वारा उन्ही लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिन लड़को से मृतक का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। तो वहीं मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
मऊरानीपुर:संदिग्ध परिस्थितियो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
Add A Comment