मऊरानीपुर। आपको बता दें की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा से जहां बुंदेलखंड से मजदूरों का पलायन रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वही मजदूरों को अब गांव में ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा अब पूरी होती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि लगभग पिछले तीन महीनों से मनरेगा मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर मजदूर पलायन को विवश बने हुए हैं। मऊरानीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में लगभग तीन माह से मनरेगा का भुगतान नहीं हुआ। जिससे अब मजदूरों का दशहरा का पर्व फीका रहा। जिसके चलते अब मजदूर मनरेगा में मजदूरी करने से अच्छा महानगरों में पलायन को जा रहे है। और ग्राम प्रधान को अब गांव में मजदूर ढूढने से भी नही मिल रहे है।।वही कुछ ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले तीन महीने से मनरेगा की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिसको लेकर मजदूर और प्रधान काफी परेशान है। और अब मजदूर गांव में काम करने से अच्छा बाहर काम करना उचित समझ रहा है। वही इस संबंध में जब मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मनरेगा के भुगतान को लेकर पत्राचार किया गया है। लगभग तीन महीने से मजदूर और प्रधान परेशान है। लेकिन जल्द ही भुगतान होने की संभावना जताई है।
मऊरानीपुर ब्लॉक की पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को नही मिला महीनों से मजदूरी पैसा,सरकार की मंशा पर उठे सवाल
Related Posts
Add A Comment