झांसी,उत्तरप्रदेश
दरअसल झांसी में मानसून की धमाकेदार दस्तक हो गई है। गरजते बादल के साथ-साथ तड़के सुबह तेज बारिश भी हुई है, जिससे मौसम में बदला हुआ है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुंदेलखंड के कई जिलों में दस्तक दे दी है, जिसमें मध्य प्रदेश के नीमच, रतलाम, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा, पन्ना, टीकमगढ़ आदि शहर शामिल है। मानसून ने अब यूपी के ललितपुर, जालौन और झांसी में भी दस्तक दे दी है।
मानसून की एंट्री के बाद बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। मानसून की दस्तक से मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके अलावा खेतों में भी अच्छी बारिश होने से किसानो के भी चेहरे खिल गए हैं।
मौसम विभाग ने आज झांसी में गरज और बारिश का अलर्ट जारी किए हैं। इसके अलावा शाम को तूफानी बारिश होने की भी संभावना है।