झाँसी
पुलकित गर्ग नगर आयुक्त, नगर निगम झाँसी का उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण वाराणसी के पद पर स्थानान्तरण हो गया है जिसके फलस्वरूप दिनांक 28.10.2023 को नगर निगम में रानीलक्ष्मी बाई सभागार में नगर आयुक्त का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया।
![](https://thekhulasanews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231029-WA0009-1024x731.jpg)
नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारीगण, श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारीगण, सफाई यूनियन के पदाधिकारीगण, पत्रकार संघ के प्रतिनिधि, सम्मानित पार्षदगण उपस्थित रहे। जनसामान्य ने इनके लगभग 16 माह के कार्यकाल में किये गये अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की और इन्हे स्मृृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कामना की गयी कि पुनः झाँसी शहर में जिलाधिकारी बनकर पधारें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनके कौशल एवं आत्मियता के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस मौके पर उत्कर्ष द्विवेदी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मो. कमर अपर नगर आयुक्त, रोली गुप्ता अपर नगर आयुक्त, गौरव कुमार सहायक नगर आयुक्त, एस.के. सिंह मुख्य अभियन्ता, धीरेंद्र मोहन कटियार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, डा. राघवेन्द्र सिंह पशु कल्याण अधिकारी, डा. धीरेन्द्र गुप्ता नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजकिशोर लेखाधिकारी, सैय्यद रिजवान हैदर जैदी सहायक अभियन्ता (वि./यां.), पार्षदगण, गैर सरकारी संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न वार्डों की जनता उपस्थित रही। डाॅ. नीति शास्त्रिी द्वारा मंच का संचालन एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।