दो चोरों को कार और माल सहित पुलिस ने पकड़ा,भेजा जेल।
आपको बता दें मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में हुई चोरियों का खुलासा मोंठ पुलिस ने कर दिया है। उन्होंने दो चोरों को कार सहित गिरफ्तार कर उनके पास से माल बरामद किया है। बताया गया है कि बिगेस्ट 22/23 सितंबर की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरा में दो अलग-अलग मकानों में कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर लिया था। वही खुलासा करने के लिए टीमों का गठन भी किया गया था। तभी से चोरी की घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस सक्रियता से जांच पड़ताल में लगी हुई थी। कि बुधवार देर रात करीब 3:00 बजे जब पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें अटरिया मोड़ के पास एक सफेद रंग की कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। जब पुलिस ने पूछताछ करनी चाही तो वह कार अटरिया की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उक्त कार को गांव के पास रोक लिया। जिसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वही 25 बर्षीय अभय सिंह पुत्र शिवेन्द सिंह सीतापुर तथा लखीमपुर निवासी 24 बर्षीय अमित चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की जामा तलाशी से विगत दिनों पहले ग्राम अमरा के दो मकानों में हुई चोरी के नकद 15,000 रुपए तथा सफेद रंग की पायल बरामद हुई। पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर उक्त चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रन सिंह, हेड कांस्टेबल अमजतुल्लाह खां, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बघेल, कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल थे।