भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने रानू पाण्डेय।
मोंठ- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचन्द्र तिवारी ने जिला कार्यकारिणी का गठन कर किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व रानू पांडेय को सौपा। मोंठ निवासी भाजपा नेता रानू पाण्डेय को किसान मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने कस्वा के लोगो ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वही रानू पांडेय ने कहा कि जो दायित्व उन्हें पार्टी ने सौपा है उसे वह बाखूबी निभाएंगे। वही जिलाध्यक्ष ने रानू पाण्डेय से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।