घर के बाहर बैठे रिटायर्ड फौजी को दबंगों ने पीटा,क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।
मामला मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ से सामने आया है। जहाँ एक रिटायर्ड फौजी के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी।पीड़ित ने
पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए बताया कि वह एक रिटायर्ड फौजी है। विगत 12 नवंबर को वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही कुछ लोग एकत्रित होकर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। इससे पहले भी दबंग उसे गोली मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने आरोप लगाते बताया पुलिस से शिकायत की लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।