झाँसी
मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘शक्ति संवाद’ नामक कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 21.10.2023 को मिशन शक्ति फेज 4 के तहत झांसी पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस एवं क्रिमिनोलॉजी डिपार्मेंट के सभागार में ‘शक्ति संवाद’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ सदर स्नेहा तिवारी मिशन शक्ति नोडल जनपद झांसी, SO महिला थाना किरन रावत तथा विश्वविद्यालय की फॉरेंसिक साइंस की विभागाध्यक्ष अनु सिंगला, प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉक्टर नीती शास्त्री,महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी प्रियंका गुप्ता व अन्य की उपस्थिति में ’लैंगिक समानता,, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम तथा पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाए जाने’ संबंधी पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही मिशन शक्ति के संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मिशन शक्ति से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।
शासन की महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं तथा इमरजेंसी की दशा में तत्काल पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर्स तथा साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौती के दृष्टिगत व्यापक परिचर्चा हुई।
समाज के विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाली जनपद झांसी की 18 प्रतिष्ठित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।