बाइक से उछलकर गिरी महिला की हालत नाजुक,भांजे के साथ बाइक पर सफर कर रही थी महिला।
मामला पूँछ थाना के हाईवे का है जहाँ अपने भांजे के साथ बाइक से उरई जाते समय महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।
बताया गया है कि रजनी पत्नी सतेंद्र निवासी उरई अपने भांजे के साथ चिरगांव से उरई के लिए बाइक पर सबार होकर निकली थी वो जैसे ही पूँछ हाईवे एरच ब्रज पर पहुची तभी वह बाइक से नीचे गिर गई। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया वही महिला की हालात नाजुक होने पर उसे झांसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।