सकरार,झाँसी
झाँसी जिले के सकरार थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जहां 15 साल पहले दो अलग-अलग सम्प्रदायो के लड़का-लड़की ने शादी की थी।दोनों पिछले 15 सालो से दिल्ली में रह रहे थे। इन दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी, इसलिए यासीन के घर वालों ने यासीन और उसकी पत्नी से वास्ता खत्म कर दिया था। बीते दिनों महिला का पति यासीन की दिल्ली में किसी कारण वश मौत हो गई। पति की मौत के बाद अब महिला अपने ससुराल सकरार आई और ससुराल में रहने के लिए ससुरालियों पर दवाव बना रही है। ससुराल पक्ष अब इस महिला को अपने घर में रखने को राजी नहीं है,, क्योंकि दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह किया था,,तब से ही परिजनों ने इन दोनों से नाता तोड़ दिया था।
वही इस मामले में सकरार पुलिस का कहना है कि मृतक यासीन के शव को उनके रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुलिस ने मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करा दिया। इसके अलावा जब मृतक यासीन के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके लड़के ने अपनी मर्जी से 15 वर्ष पहले इस महिला से शादी की थी। तब से ही परिजनों ने यासीन और उसकी पत्नी से नाता तोड़ दिया था। इसके बावजूद भी पुत्र यासीन की मौत होने के बाद जो उसके बच्चे हैं उनके लिए परिजनों द्वारा कुछ ना कुछ सहायता की जाएगी। सकरार पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि मृतक की पत्नी और मृतक की पत्नी का भाई बेवजह पुलिस को झूठी सूचनाए देकर मामले को कोई और दिशा दे रहे हैं।